हिण्डौन से बरगमाँ धाम के लिए 11 वीं पदयात्रा गुरूवार को
हिण्डौन। नाहरसिंह बाबा एवं पठान बाबा धाम बरगमाँ के लिए हिण्डौन से 11 वीं पदयात्रा 24 सितम्बर गुरुवार को भक्तमंडल हिण्डौन द्वारा निकाली जाएगी।
भक्तमंडल के पदाधिकारी राजेश गुप्ता व मगन सिंह राजपूत ने बताया कि गुरूवार को प्रातः सात बजे कंबल वालों की बगीची से यात्रा प्रस्थान करेगी। यात्रा में बाबा का रथ सजाया जाएगा तथा डीजे के साथ सैंकड़ों पदयात्री भाग लेंगे।
मंडल सदस्यों ने बताया कि पदयात्रा कंंबल वाल बगीची से आरम्भ होकर बरगमाँ मोड से सिकरौदा, खेडीशीश होते हुए दोपहर में बरगमाँ धाम बाबा के मंदिर पर पहुंचेगी। जहां आरती के पश्चात सभी पदयात्रियों के लिए प्रसादी भंडारा भक्तमंडल की ओर से रखा गया है।