रात भर वही भजन सरिता,🌸नानपुर में रात्रि जागरण पर झूमे श्रोता
सपोटरा तहसील के ग्राम पंचायत मुख्यालय नानपुर पर सीतारामजी मंदिर पर भजन सरिता रात्रि जागरण हुआ दक्ष प्रजापति विकास संस्थान सचिव गंगाराम प्रजापत ने बताया कि भागोती देवी की स्मृति में शिव व्यावला,एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जिसमें खंडार की फ़ोरया एवं हरिमोहन संगीत पार्टी द्वारा शिवजी के व्यावला एवं भजन प्रस्तुत किए,तबला पर लक्ष्मण एवं ढोलक पर हरिमोहन तथा हारमोनियम पर फोरया ने संगीत का साथ दिया शिवजी के भजनों पर महिला एवं पुरुषों ने नृत्य प्रस्तुत किए और श्रोता मधुर संगीत मय भजन सुनकर मंत्र मुग्ध हुए,कार्यक्रम में लक्ष्मण लाल,मुरारी,रामबाबू,रामसहाय, गंगाराम प्रजापत,दर्शन,कुमेंर,रमेश ,बृजमोहन आदि उपस्थित रहे