पॉलिटेक्निक कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी, आत्महत्या की रोकथाम में ‘मन दर्पण’ की भूमिका बताई
करौली। पॉलिटेक्निक कॉलेज की आईसीटी लैब में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ‘राज ममता-मन दर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मानसिक स्वास्थ्य और आधुनिक जीवनशैली’ विषय पर बुधवार दोपहर 3:00 बजे संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता प्राचार्य बलराम मीना ने की। वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीणा ने कहा कि ‘मन दर्पण’ के पांच मॉड्यूल मानसिक समस्याओं के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने तथा समय पर परामर्श और उपचार में मददगार हैं। साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने युवाओं में पढ़ाई, करियर और सोशल मीडिया के दबाव से होने वाले तनाव के बारे में जानकारी दी। नशे से बचाव और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में 63 लाभार्थी शामिल हुए।