सुजानगढ़: सुजानगढ़ में धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा निकाली गई, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
सुजानगढ़। भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सुजानगढ़ में वाल्मीकि बस्ती से मुख्य बाजारों होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धा, भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि, राम दरबार सहित अनेक आकर्षक एवं जीवंत झांकियां सजाई गईं।