आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति में किशनगंज थानांतर्गत डे मार्केट, गांधी चौक, चांदनी चौक एवं कॉल टैक्स चौक सहित शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करना है। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं बल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजनों को सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया गया।
Bahadurganj, Kishanganj | Oct 16, 2026