फरीदपुर: 48 घंटे की बारिश से फरीदपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त, धान की फसल को हुआ नुकसान
फरीदपुर। लगातार 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार दो दिन से हो रही बारिश का असर खेतों पर भी पड़ा है। धान की फसल को नुकसान पहुंचने से किसान परेशान हैं। खेतों में पानी भरने और लग