हनुमानगढ़: चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोगामेड़ी मेले में खाद्य सामग्री की जांच कर भरे 12 सैंपल, खराब कोल्ड ड्रिंक की नष्ट
हनुमानगढ़ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के गोगामेड़ी मेले में खाद्य सामग्री के सैंपल भरकर 45 लीटर कोल्ड ड्रिंक नष्ट करवाई है। मिली जानकारी अनुसार विभाग की टीम ने मौके पर 12 सैंपल भरे हैं और अवधि पर 45 लीटर कोल्ड ड्रिंक को भी मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया है। इस दौरान विभाग की टीम ने दुकानदारों से समझाइश भी की।