हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर कैब से श्रीगंगानगर जा रहे डॉक्टर को लूटकर चालक हुआ फरार, नशीली दवा मिलाकर पिलाया था शीतल पेय
चंडीगढ़ से कैब के जरिए श्रीगंगानगर जा रहे चिकित्सक को लूटकर चालक फरार हो गया। परेशान हालत में मिले चिकित्सक को जंक्शन के दो नागरिकों ने जंक्शन थाने पहुंचाया। पीडि़त ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कैब चालक की तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।