बक्सर: 9 मई को लगने वाली लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों की भी होगी सुनवाई: प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश
Buxar, Buxar | May 5, 2026 9 मई को इस वर्ष की दुसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट बक्सर के परिसर में की जा रही है। इसमें जितने भी सुलहनीय मामले हैं उन सभी का सुनवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर अपने सुलहनीय मामलों का निष्पादन कराएं। उक्त बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर काजल झांब ने कहीं।