बगहा: बगहा में सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर रील्स बनाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
नाबालिगों का नया ट्रेंड आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। जहां शान से बेखौफ होकर युवक हाथों में कट्टा पिस्टल आदि लेकर फेसबुक और रील्स बनाते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा गांव का है। जहां एक युवक द्वारा कट्टा लहराते हुए एक वीडियो का वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की हैं ।