सिरसागंज: करहरा में 24.74 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, पर्यटन मंत्री ने किया शिलान्यास
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव करहरा में सोमवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई, जहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 24.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह आधुनिक विद्यालय ग्रामीण बच्चों को शहरों की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा।