हरिहरगंज: तुकवेरा मोड समीप नीलगाय को बचाने में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, हरिहरगंज थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मंगलवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पाडवा थाना क्षेत्र के तुकबेरा मोड़ के समीप एनएच-139 पर अचानक सड़क पर आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में उनकी स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में थाना प्रभारी समेत वाहन में सवार एसआई संतोष कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं नीलगाय भी जख्मी हो गई।