जगदलपुर: जिला कार्यालय में विभिन्न विकास कार्यक्रमों के लिए गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई
विभिन्न विकास कार्यक्रमों हेतु गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) का गठन किया गया है। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम बैठक सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में शनिवार को दोपहर 2 बजेआयोजित की गई। इस अवसर विधायक जगदलपुर किरण देव, सम्मिलित हुए।