अशोकनगर शहर में सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। इसके लिए शहर के मुख्य चौक चौराहों पर सूचना हेतु नो एंट्री साइन बोर्ड भी यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए हैं। नो एंट्री होने के बाद भी भारी वाहन चालकों द्वारा शहर में वाहन ले जाने पर यातायात पुलिस ने पांच वाहनों पर 200500 का रुपए का जुर्माना लगाया है।