JPSC और JSSC से जुड़े मामलों को लेकर झारखंड बंद के आह्वान का मंगलवार को चाईबासा में असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर निकले और विभिन्न बाजारों में घूमकर दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से दुकानें बंद रखने की अपील की।