भरगामा: पूर्व विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, हाथ टूटने पर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
भरगामा थाना क्षेत्र के बिसहरिया पट्टी धनेश्वरी वार्ड संख्या दो में पूर्व के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर विजय कुमार मेहता की पत्नी नूतन देवी ने भरगामा थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।