चौथम: पहाड़चक डिग्री कॉलेज में आठ प्राध्यापकों ने किया योगदान, नियमित कक्षाएं शुरू
जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत तेलौंछ पंचायत के पहाड़चक स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में कला संकाय के विभिन्न विषयों में आठ प्राध्यापकों ने योगदान किया है। प्राध्यापकों के योगदान के बाद कॉलेज में नियमित रूप से सभी विषयों की कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार की शाम चार बजे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि