मुक्तिधाम चौराहे से केन नदी रोड पर बीमार गौमाता का निःशुल्क उपचार, प्राणी सेवा समूह ने पेश की सेवा की मिसाल।
बांदा। मुक्तिधाम चौराहे से केन नदी रोड पर एक बीमार गौमाता की जानकारी मिलने पर प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट, बांदा की टीम ने तत्काल सेवा भाव के साथ पहुंचकर निःशुल्क उपचार कराया।
संस्था के संस्थापक श्री सुरेंद्र सोनी जी एवं उनकी टीम ने अनुभवी पशु चिकित्सकों की देखरेख में गौमाता का इलाज कराया। संस्था के सदस्यों ने अपनी निगरानी में उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।
प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार बेसहारा और बीमार पशुओं की सेवा एवं उपचार के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
प्राणी सेवा परमोधर्म।
#PraniSevaGroup #Banda #CowSeva #गौसेवा #प्राणीसेवा #बांदा
Banda, Banda | Nov 10, 2026