जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने गुमशुदा युवती को दतिया जिले से ढूँढ निकाला, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में ऑपरेशन मुस्कान अंतर्गत जिले की पुलिस द्वारा बालिकाओं, महिलाओं की दस्तयाबी की सक्रिय कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गुम बालिकाओं व महिलाओं का साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र से पता कर परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।