नवाबगंज: बाराबंकी में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 24 अक्टूबर को फिर लगेंगे विशेष कैंप
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नागरिकों को एक और मौका दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर बाराबंकी जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगाए गए। ये कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले।