धौलछीना: विवाद के बाद किशोर ने धारदार हथियार से किया हमला, पीड़ित ने धौलछीना थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी
रविवार शाम करीब 05 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित सुंदर ने धौलछीना थाने में तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा कि वह किसी काम से सेराघाट बाजार गया था। इसी दौरान उसका चिकन शॉप चलाने वाले किशोर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने उन पर धारधार हथियार से एकाएक हमला कर दिया। पीड़ित ने धौलछीना थाने में तहरीर सौंप आरोपी पर कार्रवाई की मांग उठाई है।