धौलछीना: एएसपी अल्मोड़ा ने थाना धौलछीना का वार्षिक निरीक्षण किया, कहा- आगंतुको के साथ करें शालीनतापूर्ण व्यवहार
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा सोमवार को थाना धौलछीना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। शाम 05 बजे तक चले निरीक्षण के दौरान थाना व सीसीटीएनएस कार्यालय, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की।