धौलछीना: धौलछीना पुलिस ने रेत की धार के समीप से शराब की अवैध तस्करी करने वाले 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी ने बताया कि एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर थाना पुलिस टीम क्षेत्र में रविवार शाम करीब 06 बजे चेकिंग अभियान पर थी। इस दौरान धौलछीना से सेराघाट रोड की तरफ यात्री सेड में रेत की धार के पास अभियुक्त गोपाल सिंह के पिठ्ठू बैग से 70 क्वाटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।