धौलछीना: ल्वेटा गांव के आपदा प्रभावित ग्रामीणों का पिछले 15 सालों से नहीं हो पाया विस्थापन, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें <nis:link nis:type=tag nis:id=Jansamasya nis:value=Jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
भैंसियाछाना के ल्वेटा गांव के ग्रामीण 15 सालों से विस्थापन की राह देख रहे हैं, गांव में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे लोगों की जान और माल दोनों पर खतरा बना रहता है। शनिवार को दोपहर करीब 02 बजे ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी है। जिससे गांव में भूस्खलन का खतरा और बढ़ गया है।