धौलछीना: धौलछीना पुलिस ने बाड़ेछीना तिराहे के समीप शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 13 बोतल शराब बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। मीडिया सेल से शनिवार दोपहर करीब 02 बजे थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार शाम बाड़ेछीना तिराहे के समीप चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अभियुक्त पप्पू लाल निवासी नौगांव के कब्जे से 13 बोतल देशी शराब बरामद की गई। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।