धौलछीना: धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने वाले वारंटी अभियुक्त को धौलछीना पुलिस ने चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार
मीडिया सेल से गुरुवार दोपहर करीब 03ः30 बजे मिली जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले का वारंटी अभियुक्त असीम बिज पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्रीन सिटी जालंधर पंजाब लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।पुलिस टीम ने संबंधित वारंटी अभियुक्त को बुधवार शाम सेक्टर 63 चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।