करछना: घूरपुर बाजार में दिनदहाड़े कट्टा सटा कर व्यापारी से ₹20 हजार की लूट, पुलिस जांच में जुटी
घूरपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर जसरा बाजार निवासी राजेश केसरवानी पुत्र स्व0 छेदीलाल केसरवानी शटरिंग मैटेरियल की व्यापार कर रखी है। बृहस्पतिवार दोपहर के वक्त राजेश केसरवानी दुकान पर बैठे थे। उसी दरमियान बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और कट्टा सटा कर उनके जेब में रखा लगभग 20 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। बाद में राजेश केसरवानी फोन से पुलिस को जानकारी दिया।