करछना: करछना तहसील में सम्यक संवैधानिक क्रांति के बैनर तले भूमिहीनों ने एसडीएम को पट्टे की जमीन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
तहसील करछना परिसर में बुधवार को सम्यक संवैधानिक क्रांति मोर्चा के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भूमिहीन कृषि मजदूरों को सरकारी जमीन पर आवासीय तथा कृषि पत्ता आवंटन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम भारती मीणा को ज्ञापन सौंपा। रामराज आदिवासी की अगवाई में प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने रैली के माध्यम से करछना तहसील पहुंचकर SDN को ज्ञापन सोपा