करछना: डाडों गांव के सामने बाइक की टक्कर से 35 वर्षीय किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कौंधियारा थाना के जारी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डांडो गांव के सामने मंगलवार रात को खेत से घर वापस आ रहा किसान 35 वर्षीय नयन आदिवासी पुत्र जय लाल आदिवासी को तेज रफ्तार बाइक चालक ने जोर दार टक्कर मार दिया था। हादसे में नयन आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घर वाले उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में ले गए। रेफर के बाद जिले के अस्पताल में मौत हो गई।