करछना: यमुनापार सहित प्रयागराज में भारत के पूर्व राष्ट्रपति की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बुधवार को यमुनापार सहित पूरे प्रयागराज में भारत के 11वें राष्ट्रपति मिसाइल मैन महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 94हवीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों के द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।