करछना: हिंदूपुर गांव स्थित गेस्ट हाउस में करछना विधायक पियूष रंजन निषाद ने समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर संवाद किया
बुधवार को करछना विधायक पियूष रंजन निषाद ने क्षेत्र के हिंदूपुर गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर संवाद किया। विधायक ने बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा पूर्व की सरकारों में तमाम योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा था।