प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ एसपी ने थानों में बड़ा फेरबदल किया, जेठवारा और मानिकपुर के प्रभारी निरीक्षक बदले गए
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक आधार पर मंगलवार दोपहर 2 बजे दो थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है। इसके तहत जेठवारा थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय को मानिकपुर का नया प्रभार सौंपा गया है, जबकि मानिकपुर के निरीक्षक नरेंद्र सिंह को जेठवारा थाना स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग ने इस फेरबदल की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।