गभाना: चंडौस में दबंगों ने किसान के खेत में खड़ी फसल को जोता, विरोध करने पर किसान और उसके भाई के साथ की मारपीट
कस्बा चंडौस निवासी किसान ज्ञानेंद्र प्रसाद ने सोमवार को थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि आधा दर्जन से अधिक लोग उनके खेत में खड़ी ढेंचा की फसल को जोत रहे हैं। इस पर वह अपने भाई कैलाशचंद के साथ मौके पर पहुंचे और फसल जोतने का विरोध जताया। आरोप है कि दबंगों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर डाली।