जांजगीर: स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
जिले में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में अब तक H1N1 के 7 संदिग्ध/रिपोर्टेड मामले सामने आए हैं, जबकि जिला स्तर से 3 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉ