फारबिसगंज: फारबिसगंज के ली अकादमी हाई स्कूल के प्राचार्य तेज बहादुर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित किया गया विदाई समारोह
फारबिसगंज के +2 ली अकादमी हाई स्कूल में प्रधानाचार्य तेजबहादुर सिंह के सेवानिवृत्ति होने पर शनिवार तीन बजे विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को फूल-माला पहना उपहार देकर विदाई दी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विद्यासागर उर्फ मंचन केशरी, मनोज झा आदि मौजूद थे.