फारबिसगंज: डीएम और एसपी ने फारबिसगंज में पैक्स चुनाव के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
जिले के फारबिसगंज प्रखंड के 20 पंचायतों में हो रहे पैक्स चुनाव का शुक्रवार को डीएम अनिल कुमार और एसपी अमित रंजन ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया।डीएम अनिल कुमार और एसपी अमित रंजन ने फारबिसगंज प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान कार्यों में।लगे अधिकारियों से मतदान को लेकर जानकारी ली और निर्भीक और निष्पक्ष मतदान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।