फारबिसगंज: ढोलबज्जा एचपी पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को रौंदा, मौके पर एक युवक की मौत, दो घायल
अररिया फारबिसगंज मार्ग में ढोलबज्जा एचपी पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार सवार ने एक बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 1 युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना फारबिसगंज थाना पुलिस को दी गई।