पाली: ग्राम ऐरा में हाई टेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से किसान के खेत में थ्रेसिंग के लिए डली गेहूं की फसल जलकर हुई खाक
Pali, Lalitpur | Mar 13, 2026 जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऐरा में शुक्रवार दोपहर के समय थ्रेसर के लिए डाली हुई गेहूं की फसल में खेत के ऊपर से निकली हुई हाई टेंशन लाइन से चिंगारी गिरने से अचानक आग लगने से नष्ट हो गई। उक्त मामले में किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि खेत की में फसल में आग लगने से, उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है पीड़ित ने संबंधित जिम्मेदारों से आर्थिक सहायता की मांग की।