परसिया: ढाला के जंगल में सागौन के पेड़ पर युवक का शव मिला, सुबह घर से निकला था, रात भर नहीं सोया
शिवपुरी थाना क्षेत्र के ढाला में युवक का शव जंगल में पेड पर लटका मिला।युवक मानसिक रूप से परेशान था। बुधवार सुबह छह बजे वह घर से निकला था। रात में नहीं लौटा। सुबह जंगल में सागौन के पेड पर उसका शव लटका मिला। गुरुवार को तीन बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक 36 वर्षीय राजीव धुर्वे पुटिंग का काम करता था। शराब का आदि था। उसका उपचार भी किया जा रहा था।