बिजावर: केन-बेतवा चिता आंदोलन की गूंज PMO तक, राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट; अमित भटनागर बोले—प्रशासन झूठ बोलना बंद करे
केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित रुंझ, मझगांव, नैगुआ डैम और एनटीपीसी परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के 'चिता आंदोलन' का मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंच गया है। जय किसान संगठन के अमित भटनागर ने शुक्रवार की 5 बजे बताया कि पीएमओ ने आंदोलन के कारणों, मुआवजा वितरण और कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।