भिंड नगर: खाद्य सुरक्षा विभाग भिंड ने 224 किग्रा मावा और 30 किग्रा पनीर किया जब्त
कलेक्टर भिण्ड के निर्देश पर व अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को लगभग 8:00 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी ने अंबेडकर मार्केट पुस्तक बाजार स्थित राय सिंह बघेल की फर्म न्यू पंडित रामबाबू मावा भंडार से पनीर का नमूना लेकर 30 किलोग्राम पनीर जप्त किया जिसकी कीमत रूपये 8400/- है।