बहराइच: भुर्जिनपुरवा के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, हादसे में 5 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुर्जिनपुरवा में दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिसमे दो की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हुई थी। जिसमें एक बाइक पर चार लोग वही दूसरी बाइक पर एक लोग सवार थे। सभी का इलाज जारी।