बहराइच: दीवानपुरवा में खाना बनाते समय सिलेंडर से लगी आग, युवती झुलसी; हालत गंभीर
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानपुरवा में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से युवती झुलस गई। वही इलाज के लिए परिजन युवती को बहराइच अस्पताल लेकर आये, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने इलाज के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से आग लग गई। जिससे युवती झुलस गई थी।