🏭 उद्यमियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, उद्योग एवं रोजगार सृजन को मिलेगी नई गति!
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में ‘उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, वैशाली श्री कुंदन कुमार ने की।
💡 संवाद में उठे प्रमुख मुद्दे:
🔹 बैंक ऋण एवं वित्तीय सहायता की उपलब्धता।
🔹 अग्निशमन NOC एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याएं।
🔹 औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा, चहारदीवारी एवं आधारभूत सुविधाएं।
🔹 मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं PMFME के लंबित भुगतान।
🔹 सरकारी योजनाओं के लाभ एवं प्रोत्साहन राशि का समयबद्ध भुगतान।
उद्यमियों द्वारा रखी गई समस्याओं पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने तथा बैंक एवं विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
🎯 प्रशासन की प्राथमिकता: उद्यमियों को बेहतर सहयोग, निवेश के अनुकूल वातावरण, उद्योगों को प्रोत्साहन एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसरों का सृजन।
सशक्त उद्योग – समृद्ध वैशाली – विकसित बिहार!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Industries Department, Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#DistrictAdministrationVaishali #UdyamiSamvad #IndustrialDevelopment #Entrepreneurship #EmploymentGeneration #ViksitBihar
Vaishali, Bihar | Nov 26, 2026