फिरोजाबाद। नगर निगम की लापरवाही पर बड़ा सवाल! बाइक लेकर नाले में गिरा फेरीवाला पूरन सिंह - लोगों ने बचाई जान
फिरोजाबाद में खुले नाले और उनकी कम ऊंचाई वाली बाउंड्री वॉल लोगों की जान के लिए खतरा बनती जा रही हैं। रैना की पुलिया पर एक बार फिर ऐसा हादसा सामने आया, जिसने नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि पूरन सिंह अपनी विक्की पर घरेलू राशन बेचकर अपने परिवार की गुजर-बसर करते हैं। बाजार से फेरी करके वह अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक पंचर हो गई। नाले के किनारे बनी बाउंड्री वॉल कम ऊंचाई की होने के कारण वह अपनी बाइक समेत नाले में जा गिरे। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पूरन सिंह और उनकी बाइक को बाहर निकाल लिया।
पूरन सिंह की मानें तो इस हादसे में उनका 20 हजार का सामान खराब हो गया।
स्थानीय लोगों की मांग है कि नाले की बाउंड्री वॉल को पर्याप्त ऊंचा किया जाए और सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए जाएं, जिससे कोई राहगीर दोबारा इस तरह हादसे का शिकार न हो।
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह, DDM News UP, फिरोजाबाद
#FirozabadNews #RainaKiPuliya #FirozabadNagarNigam #FirozabadBreaking #UPNews #FirozabadLive #DDMNewsUP #ViralVideo
Firozabad, Firozabad | Oct 11, 2026