बड़ी सादड़ी के खरदेवला में ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को बड़ी राहत मिली। राजस्व विभाग ने मौके पर दो लंबित मामले निपटाए। टपरिया खेड़ी के खाता संख्या 110-114 का भूमि बंटवारा काशीराम, नानीबाई और पन्नालाल की सहमति से पूरा कर सालों पुराना विवाद खत्म किया।