सांगोद: कोटा ग्रामीण पुलिस ने 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत चुराई गई मोटरसाइकिलें बरामद कीं
Sangod, Kota | Jul 31, 2026 "ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग" के तहत सांगोद पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कोटा ग्रामीण, कोटा शहर और बारां जिले से चोरी हुई पांच मोटरसाइकिलें और एक सोने का मंगलसूत्र बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।