कानपुर: बजरिया थाना क्षेत्र में आने वाले त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला रूट मार्च
बजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्योहार को मध्य नजर रखते हुए पुलिस ने सोमवार 5:30 बजे रूट मार्च किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त के साथ भारी पुलिस बल भी रूट मार्च में मौजूद रहा। उन्होंने बताया कि बजरिया थाने का इलाका काफी सेंसिटिव है इस वजह से लोगों के बीच में रूट मार्च निकाला गया ताकि लोगों को सुरक्षा महसूस हो सके। 5 से 6 थाने की फोर्स मौजूद रही।