कानपुर: पोलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट आते समय महिला का बैग छुटा, चकेरी एयरपोर्ट पर बैग मिलने पर 4.20 लाख के जेवर गायब
यूरोप के पोलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट आने के दौरान शहर की महिला यात्री के तीन बैग पोलैंड के एयरपोर्ट पर ही चेकिंग के दौरान छूट गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर शिकायत करने पर चार दिन बाद उन्हें तीनों बैग चकेरी एयरपोर्ट पर ही सुपुर्द तो कर दिए गए लेकिन बैग में रखे 4.20 लाख के गहने चोरी हो गए। गोविंदनगर और चकेरी थाने से भी पीड़िता को सोमवार 11 बजे टरका दिया गया।