कानपुर: सचेंडी थानाक्षेत्र में ढाई माह से लापता किशोरी बरामद, बेंगलुरु में अपहरणकर्ता को किया गया गिरफ्तार
सचेंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ढाई माह से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद किया है साथ ही किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बैंगलुरु से गिरफ्तार किया कर सोमवार 2 बजे कानपुर लाया गया है। 24 नवंबर को सचेंडी के एक गांव से दो नाबालिग बहनें हुई थीं लापता। मां की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।